Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

अमलो परियोजना आउटसोर्सिंग मजदूर की मौत, आश्रित को 35 लाख मिला मुआवजा

बेरमो: सीसीएल के ढोरी क्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के हाईवॉल आउटसोर्सिंग माइंस में मैनसोल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत पंप ऑपरेटर हिमांशु राज की मौत के मामले कंपनी प्रबंधन प्रतिनिधि, आश्रित प्रतिनिधि और यूनियन प्रतिनिधि के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इस संबंध मे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के पहल पर कंपनी ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहयोग के रूप मे एक लाख नगद, 25 लाख का आरटीजीएस , कंपनसेशन 8 लाख 67 हजार देने पर सहमति बनी. इस बाबत आरसीएमयू अमलो के सचिव गणेश मल्लाह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन व आश्रित के बीच इस बात पर सहमति बनी कि जिन्हे आश्रित नियोजित करने के लिए नामित करेंगे.उन्हे कंपनी मे नियोजित किया जायेगा. पीएफ, ग्रेच्युटी समेत अन्य सभी लाभ अधिकृत नामित आश्रित को मिलेगा.नसाथ ही साथ कहा कि पोस्टमार्टम कराकर गाड़ी से गांव भेज दिया. इस अवसर पर एरिया सचिव शिवनंदन चौहान उपस्थित थे. बताते चले कि अमलो खदान में मैनसोल लिमिटेड कंपनी में ओवरबर्डन धंसने से आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर हिमांशु राज की मौत बोकारो मे इलाज के लिए ले जाने के क्रम हो गई थी.

Related Post