Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

फोटोग्राफर एसोसिएशन, जमशेदपुर ने आयोजित किया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला

जमशेदपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन, जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में शहर के लगभग 80 से अधिक फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

यह मैच एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक सदस्यों अभिमन्यु कुमार, परमजीत कुमार, रूपेश कुमार, बाबूलाल प्रसाद और शुभो भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

चार इनिंग में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अभिमन्यु कुमार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि धनंजय सिंह के नेतृत्व वाली टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को मोमेंटो प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन की सफलता में रजनीश उपाध्याय, राजेश प्रसाद, एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह तथा कार्यकारी समिति के सदस्य ओमप्रकाश साह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष आनंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post