जमशेदपुर। जिला मुख्यालय और उपायुक्त कार्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर आधा दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानों को निशाना बनाया। इस वारदात के बाद साकची इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साकची थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क गेट के समीप देर रात चोरों ने गैस कटर की मदद से दुकानों के ताले काटे और नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरे सामान को देखकर वे सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह घटना जिला प्रशासन के केंद्र माने जाने वाले उपायुक्त कार्यालय से लगभग पचास मीटर की दूरी पर हुई है। इतनी संवेदनशील और व्यस्त जगह पर चोरी की वारदात से पुलिस गश्ती और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही दुकानदारों से पूछताछ कर रही

