Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

केरला समाजम मॉडल स्कूल में अभिभावक–शिक्षक सुझाव मेला आयोजित

जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल के सभागार में 13 दिसंबर 2025 को अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए सुझाव मेला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एल.के.जी. से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लगभग 150 अभिभावकों एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने बहुमूल्य सुझावों से मेले को सफल बनाया।

सुझाव मेले के प्रति अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने विद्यालय द्वारा इस प्रकार के संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय परिवार के लिए अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को एक बहुमूल्य उपहार के रूप में स्वीकार किया गया।

मेले के दौरान शिक्षा संबंधी विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ, जिनमें समय प्रबंधन, कैरियर परामर्श, आकलन एवं मूल्यांकन, अनुशासन, मूल्यपरक शिक्षा, सुरक्षा, साइबर सेफ्टी, सहयोगी गतिविधियाँ तथा कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। अभिभावकों ने इन विषयों पर अपने अनुभव साझा करते हुए रचनात्मक और उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी शुक्ला के साथ ए. एल. अब्राहम, श्रीमती रीना बनर्जी, सुजाता सिंह एवं रजिस्ट्रार वृंदा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सुझाव मेले के सफल आयोजन में संयोजकों श्रीमान राजन सिंह, प्रवीण सिंह, अबोध सिंह, श्रीमती शीला कुमारी, रानी सिंह, शिल्पी सांदवार, गीता स्वामी सहित अन्य शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Post