Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

निकोन इंडिया और फोटोग्राफर एसोसिएशन का सफल वर्कशॉप कार्यक्रम

जमशेदपुर।आज होटल कैनेलाइट साकची में निकोन इंडिया और फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सौजन्य से एक सफल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 60 से 70 फोटोग्राफरों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ निकोन इंडिया के मनीष कुमार सिंह और जय कुमार जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य मानस राहा, दीदार सिंह भोगल, संस्थापक सदस्य महेश कुमार, अशोक केसरी, रूपेश कुमार, और नई कमेटी के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, सचिव दलजीत सिंह, और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

संस्था निकोन इंडिया और मनीष कुमार सिंह एवं जय कुमार जी को इस सफल वर्कशॉप के आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करती है।

Related Post