Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

चाईबासा में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण, नशा करने वाली दवाओं की बिक्री जांची

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार को सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो और सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने औषधि निरीक्षक-चाईबासा के साथ मिलकर शहर की लाइफ मेडिकल, सूर्या मेडिकल और विकास मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।

जांच टीम ने कोडीन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट और स्पास्मो प्रॉक्सीवों प्लस जैसी नशे की दवाओं की बिक्री की जांच की। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि तीनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं पाया गया। वहीं, ट्रामाडोल और स्पास्मो प्रॉक्सीवों प्लस टैबलेट के क्रय-विक्रय अभिलेख और उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया, जो सही पाया गया।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने बताया कि ये दवाएं केवल डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जा सकती हैं और कहा कि इस प्रकार की जांच क्षेत्र में लगातार जारी रहेगी।

Related Post