Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टॉड के पास 29 नवंबर, 2025 को हुई इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुकरु देवगम (उम्र लगभग 50 वर्ष), जो पुरना चाईबासा के निवासी थे, साप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे। वहीं हंड़िया या रासी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पत्थर और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को ही ग्राम केंजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सोमा सुन्डी (25 वर्ष), सीनू गौड़ (20 वर्ष) और मंगल कारोवा (20 वर्ष) — से पूछताछ में हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Related Post