Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

जमशेदपुर के प्रकाश नगर में मुफ्त ब्लड जाँच शिविर का सफल आयोजन

जमशेदपुर: प्रकाश नगर स्थित रॉक गार्डन कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को एक मुफ्त ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रॉक गार्डन रूबी-3 निवासी डॉ. रोहित के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

शिविर में रॉक गार्डन के लगभग 250 निवासियों ने हिस्सा लिया और सभी ने उत्साहपूर्वक मुफ्त ब्लड जांच कराई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रोहित ने उपस्थित लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य संबंधी शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया, ताकि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बनी रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में रॉक गार्डन कल्चरल समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह, जनरल सेक्रेटरी श्री संजय कुमार सिंह, समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यों और स्थानीय निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने डॉ. रोहित का आभार व्यक्त किया।

कल्चरल समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए समिति द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।

Related Post