Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

रांची: बारात से पहले रेलवे कर्मचारी नितेश पांडेय ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप*

रांची:* जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। नितेश पांडेय, जो रेलवे में कार्यरत थे, ने अपनी शादी से ठीक पहले आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसके लिए पुलिस और एक युवती को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना किशोरगंज रोड नंबर 5 की है। बारात निकलने से पहले नितेश ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। यह खबर पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश फैलाने वाली साबित हुई।

नितेश के भाई नीरज पांडेय ने बताया कि 26 नवंबर को नितेश का तिलक था। इसी बीच प्रियंका नाम की लड़की ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कर दिया। बिना जांच के नितेश को हिरासत में लिया गया। उसे छोड़ने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों को मैनेज करने के नाम पर 10 लाख रुपये वसूले गए।

नीरज पांडेय ने आगे बताया कि थाने के मुंशी परशुराम कभी एक लाख, कभी दो लाख रुपये मांगता था। कभी सिटी, एसपी या कोतवाली डीएसपी के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। थाने से छोड़ने के बाद भी आरोप लगाने वाली युवती लगातार नितेश को परेशान कर रही थी।

इस घटना के बाद रांची SSP ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। एसपी राकेश रंजन ने कहा कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी की भूमिका पाई गई, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार देर रात तक सुखदेव नगर में हंगामा और मोहल्ले वालों का आक्रोश पुलिस के प्रति देखा गया। नितेश का पोस्टमार्टम रविवार को मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया जाएगा।

Related Post