Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

जमशेदपुर में पिछले कई महीनों से रिक्त विभिन्न प्रशासनिक पदांे पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जाय -विजय आनंद मूनका

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष( कोल्हान ) विजय आनंद मूनका ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुये कहा है कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण नगर में पिछले कई महीनों से रिक्त विभिन्न प्रशासनिक पदांे पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जानी चाहिए जिससे जमशेदपुर का विकास, प्रशासनिक एवं न्याययिक कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सके।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट कराते हुये कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत धालभूम अनुमंडल में अनुमंडलाधिकारी (एस.डी.ओ.) का पद विगत लगभग 6 महीनों से रिक्त है। समय-समय पर अस्थाई तौर पर इस पद पर प्रभार देकर अधिकारियों को रखा जा रहा है। इससे इस क्षेत्र के प्रशासनिक और न्यायायिक कार्य लंबित है, जिससे आम जनता परेशान है।

इसी तरह पूर्वी सिंहभूम जिला में ए.डी.एम. (लॉ एंड ऑर्डर) का पद भी लगभग 6 महीनों से रिक्त है। इससे विधि-व्यवस्था एवं विकास कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

पूर्वी सिंहभूम जिला में जमशेदपुर में ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर इतने लंबे समय तक स्थाई नियुक्ति नहीं होने से जमशेदपुर का विकास अवरूद्ध हो रहा है। इसलिये जनहित एवं क्षेत्र के विकास हित में इसपर त्वरित निर्णय लेते हुये शीघातिशीघ्र स्थाई नियुक्ति की जानी चाहिए।

(विजय आनंद मूनका)

Related Post