Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

साकची से मानगो मुख्य मार्ग पर जेएनएसी की बड़ी कार्रवाई, सड़क-फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज

जमशेदपुर। शहर में सड़क व फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जेएनएसी ने सोमवार को साकची इलाके में एक और सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान साकची से मानगो जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर फैली अवैध पार्किंग, दुकानों का अतिक्रमण और फुटपाथों पर कब्जा हटाया गया। प्रशासनिक टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान की निगरानी करती रही, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

जेएनएसी की प्रभारी अधिकारी ज्योति पांडेय ने बताया कि अभियान में स्थानीय दुकानदारों ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य शहर की सभी प्रमुख सड़कों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर सुगम यातायात सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को जाम, गलत पार्किंग और पैदल चलने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। इसके पहले जेएनएसी द्वारा साकची पत्ता मार्केट हटाने की कार्रवाई को भी लोगों ने सराहा था।

Related Post