सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आज इंडिगो एयरलाइंस को क्षेत्र के यात्रियों एवं कॉरपोरेट समुदाय से प्राप्त महत्वपूर्ण फीडबैक एवं आवश्यकताओं के आधार पर एक औपचारिक पत्र सौंपा गया।
यह प्रतिनिधित्व श्री राजेश भसानी, सिंहभूम चैंबर के सदस्य, द्वारा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित बैठक में प्रस्तुत किया गया।
चैंबर ने बताया कि उड़ानों की संख्या एवं सुविधा बढ़ने से पूरे क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को व्यापक लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा—
“रांची से हवाई संपर्क बढ़ाना केवल यात्रियों की सुविधा का विषय नहीं है, बल्कि यह झारखंड के आर्थिक विकास और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता से सीधे जुड़ा हुआ मुद्दा है। इंडिगो जैसी अग्रणी एयरलाइन से हमें पूर्ण आशा है कि वह क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देगी।”
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं—
1. IXR–जयपुर सीधी उड़ान या दिल्ली में तकनीकी स्टॉपेज वाली उड़ान को पुनः शुरू करने का अनुरोध।
2. IXR–गोवा (GOX/GOI) के लिए सीधी उड़ान एवं रिटर्न सेक्टर की शुरूआत, क्योंकि उत्तर व दक्षिण गोवा हेतु यात्रा मांग तेजी से बढ़ रही है।
3. IXR–श्रीनगर उड़ान को तकनीकी ले–ओवर के साथ पुनः शुरू करने की मांग, जिसे पहले यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया था।
4. रांची–मुंबई (IXR–BOM) सेक्टर में उड़ानों की आवृत्ति बढ़ाने का अनुरोध, क्योंकि व्यावसायिक यात्रा की मांग निरंतर बढ़ रही है।
5. SME किरायों में मुफ्त सीट चयन एवं भोजन सुविधा को पूर्व की भांति पुनः शामिल करने का आग्रह, जिससे छोटे एवं मध्यम व्यवसायों को विशेष लाभ मिलेगा।
श्री मानव केडिया ने आगे कहा—
“हमारी सभी मांगें यात्रियों, उद्यमियों और कॉरपोरेट क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों पर आधारित हैं। यदि ये रूट बहाल होते हैं और नई उड़ानें शुरू होती हैं, तो रांची और पूरे कोल्हान क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”
चैंबर ने आशा व्यक्त की है कि इंडिगो एयरलाइंस इन सुझावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी और रांची की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने में सहयोग देगी।
– सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

