Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राजनगर में अवैध डीज़ल कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

राजनगर ।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस ने अवैध डीज़ल कारोबार में लिप्त एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में डीज़ल जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कुटुप रिशिद स्थित एक टायर दुकान में छापा मारकर यह कार्रवाई की। दुकान में लंबे समय से चोरी का डीज़ल ट्रक चालकों से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

छापेमारी के दौरान दुकान में रखे कई प्लास्टिक ड्रमों में भारी मात्रा में डीज़ल भरा मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो दुकान संचालक और उसके सहयोगी डीज़ल की खरीद-फरोख्त से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मौके से कुल 710 लीटर अवैध डीज़ल बरामद किया गया, जिसमें 19 ड्रमों से 380 लीटर, 4 ड्रमों से 60 लीटर और 27 ड्रमों से 270 लीटर डीज़ल पाया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ट्रक चालकों से चोरी किया गया डीज़ल सस्ते दाम पर खरीदते थे और उसे अपने ठिकाने पर अधिक दामों में बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Post