Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

घाघीडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एक बंदी को मिली रिहाई

जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में रविवार को जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव ने अदालत लगाते हुए एक मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान आरोपी मोहम्मद शकील ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद अदालत ने जेल में पहले से बिताई गई अवधि को सजा मानते हुए उसकी रिहाई का आदेश दिया।

कार्यवाही से पहले और बाद में न्यायिक दंडाधिकारी ने बंदियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनके जेल जीवन, भोजन, परिवार से संपर्क और कानूनी सहायता की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार और एलएडीसी अभिनव भी मौजूद थे।

साथ ही कारा परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कारा चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच की और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया। बंदियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सहायता प्रदान करते हैं।

Related Post