Breaking
Sun. Dec 7th, 2025

दिल्ली धमाका: अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा—यह साफ तौर पर आतंकी हमला, भारत की पेशेवर जांच की की तारीफ

नई दिल्ली:अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को दिल्ली में हुए धमाके को साफ तौर पर आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत इस घटना की जांच बेहद पेशेवर और सतर्क तरीके से कर रहा है। रूबियो ने यह टिप्पणी जी7 के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर एक मीडिया वार्ता के दौरान की।प्रेस वार्ता में जब उनसे भारत में हुए हमले को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “भारत की जांच टीम ने बहुत ही सधे हुए अंदाज में काम किया है। वे जांच को पेशेवर ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं, जो अभी जारी है।” रूबियो ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक आतंकी हमला था। उनके अनुसार, हमले में इस्तेमाल की गई कार विस्फोटकों से लदी हुई थी, और धमाके में कई लोगों की जान चली गई।गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी दूतावास ने इस घटना को केवल ‘विस्फोट’ बताते हुए मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। लेकिन जब भारत की ओर से इस धमाके को आतंकी हमला घोषित किया गया, तो अमेरिका की तरफ से भी आधिकारिक बयान में इसे आतंकवाद की श्रेणी में माना गया।इस घटनाक्रम के साथ भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की भावना एक बार फिर दिखी है, और दोनों देशों के सुरक्षा तंत्र इस मामले में लगातार संपर्क में हैं।

Related Post