Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

नवविवाहिता की जहर खाने से मौत, परिजनों ने थाना का किया घेराव

कोडरमा। कोडरमा थाना के लोहासिकर गांव में तीन दिन पहले नवविवाहिता की हुई मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को कोडरमा थाना का घेराव किया। जहर खाने के बाद रांची में इलाज के दौरान हुई मौत के बाबत परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को मृतका के पीहर वालों जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव किया। मृतका की मां अम्बिका देवी (पति महेन्द्र यादव, ग्राम खांडी ढाब थाम) ने बरियातू पुलिस के समक्ष दिए ब्यान में कहा था कि पुत्री प्रीति कुमारी (21 वर्ष) की शादी इसी साल 7 मई 2025 को लोहासिकर के सचिंद्र कुमार के साथ हुई थी। अपने सामर्थ्य के अनुसार 7 लाख 50 हजार रुपया नगद तथा लगभग 5 लाख रूपये का सामान दिया। शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरी लड़की के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज 2 लाख रूपया की मांग किया करता था और नहीं देने पर मारपीट भी करता था। गत 7 नवंबर 2025 की सुबह 10 बजे मेरी लड़की के ससुराल से खुद सचिन्द्र कुमार यादव ने फोन किया कि आपकी लड़की सदर में भर्ती है। जब हमलोग सदर अस्पताल गये तो वहां कोई नहीं मिला। फोन करने के बाद पता चला कि वे न्यू कामेश्वरी में भर्ती है, वहाँ जाने के बाद पता चला की लड़की बहुत ही गम्भीर स्थिति में है उसके दाहिने हाथ के कोहनी में दाग तथा उसका ब्लाउज भी पीछे से फटा हुआ था तथा उसे जबरन जहर पिलाया गया था। डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। रांची में आलम हास्पिटल में भर्ती कराया गया, पर 8 नवंबर को दोपहर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने घटना को लेकर मृतक के पति सचिन्द्र कुमार यादव, ससुर मोहन यादव, सास मुनिया देवी, उनके बड़ा दामाद ककरचोली थाना, जयनगर के खिलाफ जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थाना पहुंचे परिजन और ग्रामीण ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर घटना को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Post