Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

रांची में भीषण सड़क हादसा — ट्रेलर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

रांची :* धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंग टंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री भरनो (गुमला) के निवासी थे और एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों में बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप शामिल हैं। सभी को नजदीकी देवानिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पारस हॉस्पिटल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग रिंग रोड पर ट्रेलरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Related Post