जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित कीनन स्टेडियम के पास साकची–कदमा मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में चार यात्रियों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में टेम्पो चालक साइद अंसारी ने बताया कि वह साकची से यात्रियों को बैठाकर कदमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बगैर नंबर वाली बाइक ने ओवरटेक करने की कोशिश में टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में बैठे पांचों यात्री घायल हो गए, जबकि बाइक चालक ने सड़क के बीच बने लोहे के डिवाइडर को भी तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

