Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

मानगो में कार चालक ने फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी और तनाव से था परेशान

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रविवार देर रात 42 वर्षीय कार चालक अभिजीत घोष ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

जानकारी के अनुसार, अभिजीत पेशे से कार चालक था और अपनी कार की किस्त नहीं चुका पाने को लेकर काफी परेशान रहता था। बताया गया कि उस पर करीब 18 हजार रुपये की किश्त बाकी थी। मृतक के ससुर औशित भट्टाचार्य ने बताया कि अभिजीत नशे का आदी भी था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई थी। रविवार को वह किसी लोकल ऑर्डर के लिए निकला था, लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों ने जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलते देखा तो तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अभिजीत फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post