Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

*गैंगस्टर प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, वासेपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

धनबाद :* कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में आरोपी प्रिंस खान इन दिनों विदेश में बैठकर अपना गिरोह संचालित कर रहा है। उसके नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से पुलिस ने वासेपुर और आसपास के इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया है।

सुबह से ही वासेपुर के रहमतगंज, पंडरपाला और आसपास के इलाकों में पुलिस की कई टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय गुर्गों और सहयोगियों की तलाश में चलाया जा रहा है। मौके पर सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, सीसीआर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है।

पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों की तलाशी के साथ-साथ कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Post