Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से नहीं हो सका फरार

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने सोमवार को खरकाई पुलिया के पास चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई जयराज कुमार सोनी ने पीछा कर उसे जेपी उद्यान के समीप दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्यपुर एच रोड नाला पार मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी (पिता परवेज अंसारी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का यह सामान बेचने के लिए निकला था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा वह किन क्षेत्रों में नशे का कारोबार करता था।

Related Post