Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

पाकुड़ में हाई वोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट से मची अफरातफरी

पाकुड़। शहर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। कोर्ट परिसर के पास और एसडीओ निवास के सामने मुख्य सड़क किनारे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के साथ तारों में आग लग गई और आसपास लपटें उठने लगीं।घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां हर समय लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल भी मामूली अंतर से लपटों की चपेट में आने से बच गई।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करने मौके पर पहुंची। समय रहते आपूर्ति रोक दी गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद नागरिकों और प्रशासन ने क्षेत्र में लगे हाई वोल्टेज बिजली तारों की नियमित जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए समय-समय पर लाइन की मरम्मत और निरीक्षण जरूरी है।

Related Post