कोडरमा। छठ पर्व के दौरान भीड़ में चेन स्नेचिंग के आरोप में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पर्व के अवसर पर तिलैया बाजार के भीड-भाड वाले इलाके से महिलाओं के आभूषणों की चोरी की जा रही है। ऐसी सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी ने थाना प्रभारी तिलैया विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम पूरी तत्परता से अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुट गयी। इसी बीच पता चला कि महतो आहरा छठ घाट से लौट रही महीला के गले से चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। तत्पश्चात वहां पुलिस बलों के अतिरिक्त उक्त टीम द्वारा आम लोगों की सहायता से कुल आठ महिलाओं को पकडा गया तथा उन सबों के पास से चोरी की गयी आभूषणों की बिक्री से प्राप्त नगद रूपये बरामद किये गये तथा उनके निशानदेही पर चेन कंटिग करने में प्रयुक्त करने वाले कटर एवं कुछ आभूषण बरामद किये गये। पकडे गये उक्त महिलाओं ने अपने अपराध स्वीकारोकित बयान मे बताया कि वे सभी पूर्व में सब्जी बेचने एवं कपडा फेरी करने का काम करती थी, इस दौरान सबों में एक दूसरे से जान पहचान हुई थी तथा कुछ दिनों बाद सभी भीड-भाड वाले स्थानो में महिलाओं का आभूषण की चोरी करने लगी। उक्त घटना के संदर्भ में वादी सूरज कुमार सिंह, साकिन- गुमो, तिलैया के लिखित आवेदन के आधार पर उपरोक्त पकडे गये महिलाओं जिन्होने महतो आहार छठ घाट पर सूरज कुमार सिंह, की मां के गले से सोने का चैन स्नैचिंग की थी के विरुद्ध तिलैया थाना काण्ड संख्या-343/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं में मोना साव (उम्र 35 वर्ष, पति रमेश साव), सरस्वती मुदिलियार (उम्र 36 वर्ष, पति पेडमल मुदिलियार), गंगा मुदिलियार (उम्र 40 वर्ष, पति स्व० अमन मुदिलियार), अंजली माली (उम्र 55 वर्ष, पति स्व जनक माली), सामली दास (उम्र 40 वर्ष, पति स्व० भोलय सेर), रूबी हलधर (उम्र 45 वर्ष, पति शंकर हलधर), शांति दास (उम्र 42 वर्ष, पति अशोक दास) और श्रेखा साव (उम्र 55 वर्ष, पति मुन्ना साव) शामिल हैं। सभी धनबाद, पटना और कोलकाता की निवासी हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि देवेन्द्र उरॉवऔर सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

