Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जारीकर्ता : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI)* *दिनांक : 25 अक्टूबर 2025 | स्थान : जमशेदपुर*

जुगसलाई में तत्काल फायर ब्रिगेड की स्थायी स्थापना की माँग — SCCI का पत्र महानिदेशक, होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा, राँची को प्रेषित*

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने जुगसलाई क्षेत्र में आग की घटनाओं के बढ़ते जोखिम व फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता के गंभीर खतरे को देखते हुए *महानिदेशक, होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा, राँची — श्री एम.एस. भाटिया, IPS* को पत्र प्रेषित कर जुगसलाई में फायर ब्रिगेड स्टेशन की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है।

प्रेषित पत्र में कहा गया है कि जुगसलाई क्षेत्र घनी आबादी, संकरी गलियों एवं व्यापारिक गतिविधियों वाला इलाका है, जहाँ पूर्व में कई बार अग्निकांड की घटनाएँ हो चुकी हैं। क्षेत्र में आज तक कोई स्थायी फायर ब्रिगेड नहीं होने से, आग लगने पर दमकल के गोलमुरी अथवा दूरस्थ स्थानों से आने में समय लागत है, जिसके कारण भारी जन-धन हानि की संभावना बनी रहती है।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में एक सर्वे के दौरान जुगसलाई क्षेत्र में स्थान का चयन भी किया गया था, किंतु अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दीपावली पूर्व हुई ताजा आग घटना में किसी बड़ी त्रासदी से तो बचाव हो गया, परन्तु इससे जोखिम की गंभीरता पुनः सिद्ध हो गई है।

*चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जुगसलाई क्षेत्र की उच्च जोखिम स्थिति को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना को “अत्यावश्यकता” के आधार पर तत्काल स्वीकृत एवं प्रारंभ किया जाए*, ताकि भविष्य में आग की बड़ी घटनाओं से होने वाली क्षति को रोका जा सके।

भवदीय

मानव केडिया

अध्यक्ष

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI)

Related Post