जमशेदपुर: बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने शनिवार को छठ पर्व के शुभ अवसर पर स्थानीय व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क पूजा सामग्री, फल और लोकी का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से समिति इस परंपरा को जारी रखे हुए है और प्रत्येक वर्ष असहाय व्रतधारियों की सेवा की जाती है।
इस वर्ष 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे, कैलाश धाम मंदिर प्रांगण एवं शीतला माता मंदिर के पास बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 में विभिन्न स्थानों से आए छठ व्रतधारियों के बीच नारियल, गागल, सेब, केला, गन्ना, लोकी और अन्य पूजा सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य में सुबोध झा के साथ कार्तिक झा, सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार, यश अग्रहरी सहित समिति के सैकड़ों सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में टीआरएफ मजदूर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय झा, समिति की महिला मोर्चा संयोजक पवित्र पांडे, रितु देवी, मनोज सिंह, समिति के संयोजक विनोद राम, रामदुलारे चौबे, सुनील झा, वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित कुमार डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्या शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी सेवा प्रदान की।
सुबोध झा ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोक आस्था और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ असहाय व्रतधारियों को भी सहज सुविधा प्रदान की जाती है।

