Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

सिंडिकेट कॉलोनी दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, उलियान कदमा में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई काली पूजा

जमशेदपुर। सिंडिकेट कॉलोनी दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, 4th और 5th फेस उलियान कदमा में इस वर्ष काली पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। पूजा पंडाल को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

पूजा के दौरान भक्तों ने मां काली की आराधना की और पूजा के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद और भोग ग्रहण किया।

आज सुबह काली प्रतिमा का विसर्जन कदमा के सती घाट में विधि-विधान से किया गया। विसर्जन जुलूस में भक्तों ने “जय मां काली” और “महाकाली की जय” के नारों के साथ भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के सदस्य जगदीश राव, सरोज, गोकुल, राहुल, रणजीत, विनोद, सुधाकर, गुहा दा, मुंशी दा, तपन दा, एस.एन. सिंह, मोनी, महंती दा, सावित्री, सौजन्या, मिल्ली, स्वर्णाली, किरण, कुमुदिनी, झूमा, नीतू, रेनू, लाली, चांसी, पीहू, वीटी, जिनीषा, रुद्र, आशुतोष, टीनी, रिधिमा सहित कॉलोनी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। समिति ने अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन का संकल्प लिया है।

Related Post