Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

जुगसलाई में अमन कंप्यूटर के पीछे लगी भीषण आग, आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना अमन कंप्यूटर के पीछे स्थित गली में हुई, जहाँ अचानक धुएँ का घना गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने आसपास के दुकानों की फैलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत एक पुराने गोदाम से हुई, जहाँ बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही मिनटों में आग तेज़ी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने पहले बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति बेकाबू होने लगी, तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जुगसलाई फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं है।समाचार लिखे जाने तक सौभाग्य से किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस भी मौके पर पहुँचकर आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।

स्थानीय निवासी भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया, “अमन कंप्यूटर के पीछे धुआँ उठता देखा, तो हम लोग भागे। आग इतनी तेज थी कि कुछ देर तक पास भी नहीं जा सके। दमकल के आने के बाद ही स्थिति संभली।”

नगर निगम और बिजली विभाग की टीम ने घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है ताकि दोबारा कोई हादसा न हो।

Related Post