Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

अर्पण परिवार ने बागबेड़ा में बच्चों संग मनाई दिवाली, सेवा कार्य का तीसरा दिन रहा खास

जमशेदपुर: सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था अर्पण परिवार द्वारा दीपावली के अवसर पर लगातार तीसरे दिन सेवा कार्य जारी रहा। सोमवार को संस्था के सदस्यों ने बागबेड़ा स्थित राजकीय जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।

इस विशेष मौके पर बच्चों को पटाखे वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर उत्साह और मुस्कान की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों के साथ मिलकर संस्था के सदस्यों ने दीपावली का उल्लास मनाया और उनके साथ सामूहिक रूप से समय बिताया।

समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को दे रहे बढ़ावा

अर्पण परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को जागरूक करना है। संस्था का मानना है कि बच्चों के जीवन में खुशियों और उमंग की रोशनी बनी रहे, यही सच्ची दिवाली है।

सेवा कार्य में सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, दीपक सिंह, राम पात्रो, हेमन्त कुमार पान, शिव दास, बिशु लोहार, अजय लोहार एवं शत्रुघ्न दास सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

संस्था का यह प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related Post