Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

जमशेदपुर में अज़ीजी ज़ियारत टूर एंड ट्रैवल का पहला उमरा ट्रेनिंग सेशन सफलतापूर्वक संपन्न – 24 अक्टूबर को रवाना होगा पहला काफ़िला, 66 ज़ायरीन होंगे शामिल

जमशेदपुर: के धतकीडीह स्थित मदारसा फ़ैज़-उल-ऊलूम कैंपस में सोमवार को एक बेहद अहम और रूहानी माहौल में अज़ीजी ज़ियारत टूर एंड ट्रैवल की ओर से पहला उमरा ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया।

इस मुबारक मौके पर शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन (उमरा तीर्थयात्री) शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य साफ था — उमरा पर जाने वाले हर शख़्स को मुकम्मल रहनुमाई देना ताकि उनका सफ़र आसान, पुरसुकून और इबादत से भरपूर हो।

 

अरकान-ए-उमरा और सफ़र की तफ़सीलात पर दी गई रहनुमाई

इस ट्रेनिंग सेशन में उमरा के अरकान, हरम शरीफ़ में अदाब, मक्का और मदीना में रहने के तौर-तरीके, और सफर से जुड़े एहतियाती मसाइल पर तफ़सील से रहनुमाई दी गई। ज़ायरीन को यह बताया गया कि हर कदम पर शरीअत की रोशनी में कैसे अमल करना है ताकि उनका यह मुबारक सफ़र अल्लाह के यहां मक़बूल हो।

ट्रेनिंग में धार्मिक उलेमा और अनुभवी गाइड्स ने सवाल-जवाब के ज़रिए ज़ायरीन की उलझनों को भी दूर किया।

 

पहला काफ़िला 24 अक्टूबर को होगा रवाना

उल्लेखनीय है कि अज़ीजी ज़ियारत टूर एंड ट्रैवल की ओर से पहला उमरा काफ़िला 24 अक्टूबर 2025 को रांची एयरपोर्ट से रवाना होगा। इस पहले जत्थे में 40 ज़ायरीन शामिल होंगे, जो रांची से दिल्ली, फिर कतर होते हुए सऊदी अरब पहुंचेंगे।

वहीं दूसरी ओर, दिल्ली, कतर और सऊदी अरब से भी ज़ायरीन इस ग्रुप में शमिल होंगे, जिसके बाद कुल 66 ज़ायरीन इस मुबारक सफ़र-ए-उमरा में शरीक होंगे।

 

अनुभव और एतिमाद की मिसाल हैं अफ़ज़ल अज़ीज़

इस पूरी मुहिम के पीछे हैं अफ़ज़ल अज़ीज़ साहब — जो न सिर्फ़ अज़ीजी ज़ियारत टूर एंड ट्रैवल के संचालक हैं, बल्कि पिछले 18 वर्षों से गोल्डन मैनपावर कंसल्टेंसी के ज़रिए भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 1000+5 लाइसेंसशुदा ऑफिस चला रहे हैं।

उनका ग़ैर-मुल्की अनुभव खासकर सऊदी अरब, क़तर, ओमान, बहरीन और दुबई जैसे देशों में हज़ारों भारतीयों को रोजगार दिलाने में मदद करने का रहा है।

अब उन्होंने उसी तजुर्बे और भरोसे के साथ हज और उमरा की खिदमत में कदम रखा है। उनका मिशन है:

हर ज़ायरीन को सुकून और सादगी के साथ रूहानी सफ़र का बेहतरीन तजुर्बा दिलाना।”

 

टीम में शामिल हैं तौसीफ़ अज़ीज़

इस नेक काम में अफ़ज़ल अज़ीज़ के साथ उनके छोटे भाई तौसीफ़ अज़ीज़ भी पूरी जिम्मेदारी और तंजीमी सलाहियत के साथ जुड़े हैं। तौसीफ़ साहब उमरा ग्रुप के इंतेज़ामात, टिकटिंग, वीज़ा, गाइड और मेडिकल सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं।

 

ज़ायरीन ने जताया इत्मिनान

प्रशिक्षण सत्र के बाद ज़ायरीन ने कंपनी की तैयारियों और रवैय्ये पर इत्मिनान जताया और दुआ की कि अल्लाह इस सफ़र को कबूल फ़रमाए और इस कंपनी को कामयाबी अता करे।

नोट: उमरा के लिए आगे के बैच में शामिल होने के इच्छुक ज़ायरीन अज़ीजी ज़ियारत टूर एंड ट्रैवल से संपर्क कर सकते हैं। ट्रेनिंग, वीज़ा, टिकट और मुकम्मल रहनुमाई के साथ कंपनी उमरा का सफर आसान बना रही है।

Related Post