वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर उड़ीसा रोड नागा पुल के पास छापेमारी करते हुए एक लाख रुपए मूल्य का ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक का नाम मोहसीन नदीम है। घटना के संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हल्दीपोखर ओडिशा रोड नागा पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी किया गया। इस दौरान एक लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा।उस दौरान पुलिस बल ने दौड़ाकर लड़का को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर जिंस पेंट के पाकेट से 30 पीस ब्राउन शुगर का पुड़िया मिला। पूछताछ करने पर मोहसीन ने बताया कि मैं जमशेदपुर से लाकर बिक्री कर मोटी रकम कमाता हूं। इस धंधे में मेरे 7-8 दोस्त भी शामिल हैं। पकड़ाए युवक के खिलाफ 30 पुड़िया ब्राउन शुगर रखने के आरोप में धारा 21(ए)/22(ए),29एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रतर कारवाई किया गया है। प्रेसवार्ता में सब इंस्पेक्टर महंता उपस्थित थे।
कोवाली थाना क्षेत्र से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

