Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

स्कूल में अनुशासनहीनता की चर्चा से आहत13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परीजनो में मातम

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट, देव नगर की 13 वर्षीय छात्रा श्रेया राज की मौत ने पूरे मोहल्ले में गहरा शोक फैला दिया। श्रेया चिन्मया विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को स्कूल में पेरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक ने श्रेया की स्कूल में की गई अनुशासनहीनता और शरारती हरकतों पर चर्चा की। इस चर्चा से श्रेया मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।

घर लौटने के बाद, जब उसकी मां पड़ोसी के घर गई हुई थीं, उसी दौरान श्रेया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही समय में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुँचाया, लेकिन 18 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजन और मोहल्ले के लोग इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

Related Post