Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

जमशेदपुर, दिनांक: 13 अक्टूबर 2025

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने झारखंड के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री,सभी मंत्री ,सांसद, विधायक ,टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील के वैश्विक सीईओ एवं एमडी श्री टी.वी. नरेंद्रन के साथ सभी टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और साथ ही स्थानीय बाजारों को सशक्त करने के लिए एक सामाजिक एवं आर्थिक पहल में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

सोंथालिया ने पत्र में बताया है कि कोल्हान क्षेत्र में बिज़नेस माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन हाल में व्यावसायिक गतिविधियों में आई मंदी को देखते हुए स्थानीय बाजारों में रौनक वापस लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

सोंथालिया ने अपील की है कि आने वाले सप्ताहांत या सुविधाजनक समय में अपने परिवार के साथ स्थानीय बाजारों में खरीदारी करें। इससे न केवल छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि शहर के आर्थिक वातावरण में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा की गई GST में कटौती का लाभ भी बाजार में सकारात्मक रूप से दिखाई देगा।

CAIT ने उम्मीद जताई है कि यह पहल व्यापार जगत के लिए प्रेरणा बनेगी और समाज के अन्य वर्ग भी इसमें शामिल होकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। यह छोटा सा कदम अनेक व्यापारियों के लिए बड़ा संबल साबित होगा।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अभियान में भाग लेकर ‘लोकल के लिए वोकल’ बनें और त्योहारों की खुशियों को बाजारों तक पहुंचाएं।

Related Post