Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

दो शादियां टूटीं, मां के निधन के बाद बढ़ा अकेलापन — तनाव में आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के पंजाबी लाइन में रहने वाले 41 वर्षीय अमृत पाल सिंह ने गुरुवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अमृत पाल सिंह ने दो बार शादी की थी, लेकिन दोनों ही रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चल सके। दोनों पत्नियों के अलग होने के बाद वे अपनी मां के साथ रह रहे थे। इसी साल फरवरी महीने में उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद से वे गहरे अवसाद में चले गए थे। बताया जा रहा है कि वे शराब की लत के शिकार भी हो गए थे।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों ने उन्हें घर के अंदर फंदे से लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या नहीं।

Related Post