Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

मझगांव में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी महिला, डायन बताकर की गई हत्या – तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में अंधविश्वास के कारण एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर उसका अपहरण किया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान चांदमनी पिगुंवा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्‍होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते महिला को जादू-टोना करने वाली मानकर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Related Post