कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप मिनी ट्रक के चपेट में आने से ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम एकतारा गोविंदपुर बिहार निवासी 30 सुरेश तूरिया (पिता रामेश्वर तुरिया), 23 वर्षीया सबिता देवी (पति पिंटू तुरीया), 40 वर्षीय जालिम तुरीया (पिता बाढ़ो तुरीया) और 14 वर्षीय संदेश कुमार (पिता सुरेश तुरीया) ईंट भट्ठा से काम करने जयनगर की ओर से कोडरमा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में चंद्रोडीह के समीप पीछे से आ रहे मिनी ट्रक में अपने चपेट में ले लिया जिसमें ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उक्त सभी ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान जालिम तुरिया की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची कोडरमा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

