Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर में 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत आदित्यपुर में तीन व्यक्तियों को 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।आदित्यपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि मुहल्ला बस्ती में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की जांच-पड़ताल हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर और एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में शाहवाज खान (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, गो. रामौर उर्फ मोहम्मद आयान (19 वर्ष), निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़, तथा रफीकुल इस्लाम (लगभग 50 वर्ष), निवासी चांदपुर, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। शाहवाज खान के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, थाना आदित्यपुर के प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Post