Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

सड़क दुघर्टना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल–पुरुलिया नेशनल हाईवे पर दुमदुमी में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलौंग निवासी बीरबल गोराई के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना में शामिल वाहन का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Post