Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

गोविंदपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

राजनगर। सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से उसकी जान नहीं बच सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह टहलने के दौरान अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, परंतु एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी लखिन्द्र के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही को हादसे में देरी से मौत का कारण बताया और प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है ।

Related Post