Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

कोडरमा। सतगांवा पुलिस सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर के रास्ते अवैध शराब का परिवहन किया जानेवाला है। तत्पश्चात् सतगांवा थाना द्वारा माधोपुर के रास्ते में एण्टी क्राईम चेकिंग लगाई गयी। इसी दौरान दो मोटरसाईकिल सवार आते दिखाई दिये, जो पुलिस बलों को देखकर अपने मोटरसाईकिल को घुमाकर भागने लगा, जिसे गस्तीदल द्वारा पीछा कर दोनों मोटरसाईकिल को पकड़ा गया तथा तलाशी ली गई तो अपाची मोटरसाईकिल पर एक सफेद रंग के बोरा में 4 कार्टून में 96 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया। कोई वैध कागज नहीं मिलने पर रौशन कुमार (20 वर्ष, पिता-मन्टुश यादव, साकिन कलीडीह) और शशिकान्त कुमार उर्फ बब्लु (30 वर्ष, पिता रमालखन प्रसाद यादव, साकिन कैरी) को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा और पुअनि रौशन पासवान शामिल थे।

Related Post