Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

आदित्यपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में मंगलवार सुबह अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में अचानक भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मौके पर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया और आसपास के मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।

हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।

Related Post