Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

गोलमुरी में महिला से पर्स छिनतई, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के एनएमएल कॉलोनी गेट के पास मंगलवार रात एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता रूपाली, जो टेल्को की रहने वाली हैं, अपने पति के साथ साकची से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग छीन लिया।

रूपाली ने बताया कि बैग में उनका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Related Post