कपाली।सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा और दशहरा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद महफूज, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद इमरान शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर सख्ती बरतने के उद्देश्य से की गई है।
कपाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। थानेदार धीरंजन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जिन लोगों पर वारंट लंबित है, वे सात दिनों के भीतर अदालत में हाजिर हों, अन्यथा पुलिस लगातार छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

