साकची गुरुद्वारा कमेटी की बैठक: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद का संकल्प, निशान सिंह को दी चेतावनी
Sakchi Gurdwara Committee Meeting: Pledge to Support Punjab Flood Victims, Warning Issued to Nishan Singh
जमशेदपुर. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू की अध्यक्षता में गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संगत से तन-मन-धन से सेवा करने की अपील की गई।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि वे स्वयं वहां जाकर राहत कार्यों में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही, बैठक में साकची गुरुद्वारा से जुड़ी हालिया विवादित गतिविधियों पर भी चर्चा हुई.
संगत ने आरोप लगाया कि निशान सिंह बार-बार भ्रामक बयानबाजी कर साकची की संगत को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि गुरुद्वारा परिसर में न तो कोई नया काम किया जा सकता है और न ही कोई नई कमेटी बनाई जा सकती है.
संगत ने स्पष्ट कहा कि निशान सिंह ने स्वयं हाई कोर्ट में केस दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है। इसलिए यदि गुरुद्वारा में किसी प्रकार का विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी निशान सिंह की होगी, क्योंकि उनकी बयानबाजी से गुरु घर की शांति भंग होने की आशंका है.