Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सोनारी स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स मे दिनदहाड़े लूटकांड की सिंहभूम चैम्बर ने की कड़ी निंदा*

व्यापार के लिये भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी- विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर ने आज सोनारी डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सरेआम दुकान मालिक को घायल कर लूटकांड की घटना को अंजाम देने की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सोनारी डिस्पेंसरी रोड में वर्द्धमान ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े लूटकांड चिन्ता का विषय है और व्यापारियों में भय का माहौल है। क्योंकि यह प्रतिष्ठान ऐसी जगह स्थित है जहां कुछ कदम की दूरी पर ही पहले पुलिस थाना हुआ करता था और वर्तमान में एसीबी थाना है, हमेशा इस सड़क में लोगों का आना-जाना लगा रहता है और यहां एक बैंक तथा कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी स्थित है और ऐसे स्थान पर लूटकांड होती है तो जाहिर है कि व्यापारियों मंे डर का माहौल होगा।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि व्यापारी अपना व्यापार कर राज्य एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपनी पूरी भागीदारी निभाता है और उसे भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध सरकार की जिम्मेदारी है। सिंहभूम चैम्बर इस लूटाकांड की कड़ी निंदा करता है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करता है। चैम्बर पुलिस प्रशासन से आग्रह करता है कि पुलिस व्यवस्था को ऐसा बनाया जाय कि अपराधियों में भय का माहौल उत्पन्न हो और भविष्य में इस तरह की घटना की पुुनरावृति न हो।

मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि पूर्व में भी सोनारी मेन रोड में एम.बी. ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में इस तरह की लूटकांड कांड को अंजाम दिया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं कार्यशैली से अपराधी गिरफ्तार हुये थे और लूटे गये ज्वेलरी की वापसी कराई गई थी। सिंहभूम चैम्बर ऐसी ही कार्यशैली की आशा इस लूटकांड में भी पुलिस प्रशासन से रखती है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करती है।

लूटकांड की सूचना मिलने पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में,कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया,

शुभम सेन दादा,अमिश अग्रवाल

अमित संघी इन्होंने भी घटना की निंदा की और कार्रवाई की मांग की.

साथ ही महासचिव मानव केडिया,उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, सीए अनिल रिंगसिया, अमीष अग्रवाल, शुभम सेन, अमित संघी के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी सोनारी स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।

Related Post