Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

बोकारो में डायमंड रिंग चोरी का पर्दाफाश, मां-बेटे की जोड़ी गिरफ्तार

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता, आरोपी बेटा BSL का अधिकारी

बोकारो। बोकारो पुलिस ने Mia by Tanishq शोरूम से हुई डायमंड रिंग चोरी का खुलासा करते हुए मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-4/F क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवप्रीत कौर (50 वर्ष) और उनके बेटे राज करन सिंह (34 वर्ष) के रूप में हुई है। राज करन सिंह बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को सेक्टर-4 स्थित Mia by Tanishq शोरूम में चोरी की घटना घटी थी। शोरूम मैनेजर ने पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि दो लोग ग्राहक बनकर आए और डायमंड रिंग लेकर फरार हो गए। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर सुराग जुटाते हुए 20 अगस्त को छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में डायमंड रिंग, लाल रंग का झोला और चोरी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है।

इस कार्रवाई में डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार, बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने इस मामले को सुलझाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है

Related Post