बंगाल क्लब में जादूगर सिकन्दर के शो का शानदार आग़ाज़
स्थानीय जादूगरों ने मंच पर किया सम्मानित
जमशेदपुर.विश्वविख्यात जादूगर सिकन्दर ने आज जमशेदपुर में अपने बहुप्रतीक्षित जादुई शो का भव्य आरंभ किया है, जो इस बार शहर के प्रतिष्ठित बंगाल क्लब के विशाल हॉल में आयोजित हो रहा है. यह शो अपने नयापन, प्रस्तुति शैली और तकनीकी नाटकीयता के चलते दर्शकों के दिलों पर छा गया. आज गूंज उठा बंगाल क्लब तालियों की गड़गड़ाहट से.
Magician Sikandar’s show starts with great fanfare at Bengal Club.
तीसरी बार जमशेदपुर आए जादूगर सिकन्दर ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज़ जादू दिखाए, जिनमें अदृश्य होना, हवा में उड़ती मानव आकृति,बरमूडा इफेक्ट भी छाया, डायनासोर भी छाया और जादू परियां भी. वो दर्शकों से संवाद करते चलते जो दिल को छू जाते,. प्रस्तुति ऐसी है कि उनका शो और बच्चों बुजुर्ग सब के लिए उनका विशेष जादू लाजवाब रहे. उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत विश्वशांति और मित्रता के संदेश के साथ की,राष्ट्र प्रेम पर भी जादू दिखाते हुए तिरंगा लहराया,जिसने कार्यक्रम की शुरुआत को ही भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया.
शो के दौरान शहर के कई जाने-माने स्थानीय जादूगर मंच पर पहुंचे और जादूगर सिकन्दर को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया. रांची से भी जादूगर आए. उन्होंने इसे भारतीय जादू परंपरा के सम्मान और गौरव का क्षण बताया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष, सचिव ओमो सेन, जादूगर किंगशुक, विजय वर्मा ने भी जादूगर सिकन्दर की सराहना करते हुए कहा कि “उनका शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के लिए संदेश और प्रेरणा भी है.”
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत कुशलता से किया गया और शो के हर चरण में दर्शकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली. शो के आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह जादू यात्रा जारी रहेगी.