Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एडीएल सोसायटी चुनाव के लिए तैयार, सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए प्रशासन को दिया गया पत्र, जवाब का इंतजार, 25 जुलाई को झारखंड हाई कोर्ट में होगी चुनाव को लेकर दायर की गई रिट याचिका पर सुनवाई, कोर्ट के आदेश पर किया जाएगा अमल

एडीएल सोसायटी के चुनाव के लिए हम तैयार हैं। 25 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर सुनवाई होनी है। कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसके अनुरूप कमेटी काम करेगी। चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया गया है। जिस पर फिलहाल कोई आदेश नहीं आया है। उपरोक्त बातें रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एडीएल समिति के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंने कमेटी के पूर्व सचिव के. गुरुनाथ राव पर भी गंभीर आरोप लगाए और बताया की के गुरुनाथ राव ने अपनी हरकतों से एडीएल सोसायटी के मान प्रतिष्ठा को भारी क्षति पहुंचाई है।

पूरी तरह से भ्रष्टाचार और भाई भतीजा बाद में संलिप्त के गुरुनाथ राव दूसरे पर लांछन लगाते हैं ताकि उनके दुष्कर्मों की पोटली मत खुले। लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने आज परतदार परत कई घोटालों की कलई खोल दी। ए० डी० एल० सोसाईटी भवन कदमा में अध्यक्ष वाई ० ईश्वर राव की टीम द्बारा एक प्रेस वार्ता में सोसायटी से जुड़ी कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई। अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल 31 जुलाई 2025 के पहले चुनाव प्रक्रिया को शुरू किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने प्रशासन से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये सुरक्षा की मांग की है। उसके बाद चुनाव कराया जायेगा. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष वाई ० ईश्वर राव ने मुख्य रूप से कुछ बिंदुओ पर प्रेस को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ घटनाए आजीवन सदस्यों को आहत पहुंचाई है। जैसे कि आप सभी जानते है पूर्व महासचिव के० गुरूनाथ राव और पूर्व महासचिव मजी रवि कुमार द्बारा लगातार समाज एवं सोसाईटी को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है. अनर्गल बयानबाजी की जा रही है, जबकि सच्चाई है कि उनके द्बारा पूर्व में किये गये असंवैधानिक कार्यो पर वर्तमान कमीटी द्बारा कारवाई किये जाने पर वे बौखला गये है, जिसके फलस्वरूप उन्होंने गुंडागर्दी के दम फर आम सभा नहीं होने दिया, ताकि उनके द्बारा किये कार्यो को आम सदस्यों तक हम पहुंचा न पाये.

मज्जी रवि के कार्यकाल में समिति के नियमों की उड़ाई गई धज्जियां.

 

Related Post