पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा पंचायत के गांव कन्दर आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई करने के दौरान 4 वर्षीय संजना सरदार को जहरीला सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। जीसके पश्चात कन्दर गांव के ग्रामीणों द्वारा अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में नहीं भेजा जा रहा है। कारण ग्रामीणों की मांग है कि आंगनबाड़ी सेविका शकुंतला बेसरा एवं सहायिका बुधनी सरदार की लापरवाही के कारण बच्ची की मृत्यु हुई है ।वही बच्ची की माँ संगीता सरदार, पिता दिलीप सरदार एवं महावीर सरदार, कांग्रेस के आनंद दास एवं अन्य द्वारा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि जिस समय संजना सरदार को सांप काटा गया उस समय आंगनबाड़ी सेविका द्वारा परिजनों को या गांव के किसी को इसकी सूचना नहीं दी। साथ ही साथ न 108 एंबुलेंस को बुलाया गया जिसके कारण संजना सरदार की मृत्यु हो गई। इस इस तरह का लापरवाही को लेकर ग्रामीण लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दे रहा है और यह सेविका और सहायिका को निष्कासित करने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है
पोटका प्रखंड के कन्दर गांव के ग्रामीणों ने पोटका मुख्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को निष्कासित करने की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन।

