Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में रविवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

पोटका के हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत भवन परिसर में रविवार को पहलगाम हमले के सिंदूर की लाज रखने वाले देश के शौर्य भारतीय सेना के सम्मान में समर्पित हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज के द्वारा एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग रहा। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सिविल सर्जन सह समाजसेवी डॉक्टर एके लाल, ,जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, पाल्टु मंडल, मनोज सरदार, गणेश सरदार, मनोज राम, सुदीप दे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व सिविल सर्जन सह समाजसेवी डॉक्टर एके लाल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने कहा कि जिस तरह हमारे भारतवर्ष के सैनिकों ने सिंदूर के लाज रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए, उन सैनिकों के सम्मान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन होना काफी गौरव का बात है। वही गर्मी के समय रक्त का कमी ब्लाड बैंक में रहता है, और इस गर्मी के विकट परिस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन तथा जरूरतमंद को रक्तों का उपलब्ध कराने को लेकर सभी ने एक सर में सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन देश की एकता अखंडता को बरकरार रखती है। रक्तदान शिविर में उत्पल बोस, रंजन दास, महेश कुमार, मोना राय, आदि के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पुरे टीम उपस्थित रहे।

Related Post