Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

मुख्यमंत्री के आदेश का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन खुलेआम बिक रहा अवैध व प्रतिबंधित लॉटरी

दुमका के शिकारिपड़ा प्रखण्ड इन दिनों अवैध लॉटरी कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। है। खासकर बेनागड़िया गांव में खुब फल फूल रहा स्टैंड, और चौक-चौराहों पर खुलेआम लॉटरी टिकट बेचे जा रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर गरीब और मजदूर तबके के लोगों पर पड़ रहा है, जो दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन लखपति बनने के लालच में अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। लॉटरी संचालक और विक्रेता मालामाल हो रहे हैं, जबकि गरीब तबके के लोग कर्ज में डूबते जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध धंधे की पूरी जानकारी स्थानीय प्रसासन और पुलिस को है लेकिन कार्रवाई करने के नाम पर सभी चुप हैं।

स्थानीय लोगो का कहना है कि लॉटरी माफिया बकायदा सेटिंग कर अपना धंधा चला रहे हैं। रोजाना लाखो रुपये का खेल चलता है और लालच में फंसे मजदूर अपनी मजदूरी का बड़ा हिस्सा लॉटरी में गंवा रहे हैं। कई परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबते जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह भी बताया जा रहा

लॉटरी के इस अवैध खेल को संचालन करने वाला कवामहल निवासी शाहनवाज अंसारी,ग्राम:कवामहल,थाना:- शिकारीपाड़ा, जिला दुमका

ये शाहनवाज अंसारी दिन के उजाले में बेनागड़िया चौक पर टेबल लगाकर अवैध लॉटरी का खेल को संचालन कर रहा हैं।

Related Post